लातेहार, फरवरी 11 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरवाडीह पुलिस पिकेट खनन क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोयला लदे भारी वाहनों के कागजात, ओवरलोडिंग एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में कुल 46 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 7 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 73,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। साथ ही एक वाहन को जब्त भी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि खनन क्षेत्र में अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...