किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज में कोयला के अवैध कारोबार व इंट्री माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, पांच से हिरासत में पूछताछ जांच अभियान के दौरान कार्रवाई इस दौरान फरिंगगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट और बस स्टैंड के पास अवैध रूप से कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, ये ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में चेक पोस्ट से गुजर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन ट्रकों के पास मौजूद जीएसटी कागजात संदिग्ध हैं। साथ ही तीनों वाहनों में ओवरलोडिंग भी पाई गई, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चालक स...