सासाराम, अगस्त 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग की सासाराम अंचल टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है। जांच के दौरान चालकों द्वारा कोयले से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर तीनों वाहनों को विभागीय कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। विभाग ने मामले में करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के बाद कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...