गिरडीह, मार्च 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बिरने में एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरने पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी के पति इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंद्रदेव यादव रामनवमी जुलूस में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही गावां पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने त...