कोयला लदे ट्रकों से उड़ रही धूल, लोग परेशान
मेरठ, मई 21 -- रेलवे स्टेशन दौराला पर ट्रेन के वैगनों से ट्रकों में कोयला भरकर आबादी क्षेत्र से गुजर रहे भारी वाहन परेशानी का कारण बन रहे हैं। किसी हादसे की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने एसडीएम को एक पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लिखे गए पत्र में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर लगातार वैगनों से ट्रकों में कोयला भरा जा रहा है। इसके बाद कोयले से लदे भारी वाहन आबादी वाले मार्गों से होकर गुजरते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रकों से उड़ने वाली राख और धूल के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व सांस संबंधी बीमारी पनपने का खतरा है। बताया कि जिस मार्ग से भारी वाहन गुजर रहे हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.