गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोयला लदी बाइक ने विपरित दिशा से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दुसरे बाइक चालक की मौत हो गयी। घटना भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चीताखारो गांव के पास बुधवार सुबह लगभग सवा नौ बजे घटी। मृतक धनवार थाना क्षेत्र के खेरवानी निवासी 22 वर्षीय विवेक कुमार पाण्डेय है। मृतक के भाई रतन पाण्डेय ने बताया कि उसका भाई विवेक कुमार पाण्डेय घर से बंदरकुप्पी जाने के लिए बाइक से निकला था। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो के पास मेन रोड में जैसे ही उसका भाई पहुंचा कि विपरित दिशा से बिना नंबर के कोयला लदी एक बाइक के चालक ने उसके भाई के बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- कोयला लदी बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी जिससे उसका भाई पुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आनन-फानन ...