कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसयूवी टकराई,एक घायल
मऊ, जून 30 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा कस्बे में डीह तिलक ठाकुर स्थित वन शक्ति मंदिर के पास सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एसयूवी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक मवेशी आने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.