पाकुड़, मार्च 9 -- महेशपुर। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने आमलागाछी गांव के मुख्य सड़क से कोयला लदे छह साइकिल समेत पांच क्विंटल अवैध कोयला को जब्त किया है। जब्त साइकिल एवं कोयला को थाना परिसर में रखा गया है। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी ने शनिवार शाम को ही अज्ञात छह कोयला तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी में आवेदन में उल्लेख किया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कोयला तस्कर साइकिल से कोयला लेकर अवैध ईंट भट्टा, होटल, घर एवं पश्चिम बंगाल में तस्करी करने के नियत से कोयला लेकर जा रहे हैं। इसी सूचना पर छापेमारी अभियान चलाई गई। इस दौरान अमलागाछी- शहरग्राम मुख्य सड़क पर अवैध तरीके से कोयला ले जा रहे छह तस्कर को रोका गया। पुलिस को देखते ही कोयला ले जाने वाले सभी तस्कर साइकिल एवं कोयला छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने कोयला एवं साइकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.