कोयला लदा हाइवा ने कार को मारी टक्कर, डेढ़ घंटे तक सड़क रहा जाम
दुमका, जून 3 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका-पाकड़ मुख्य पथ पर कोयला लदे हाइवा की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। उपरोक्त पथ पर लगातार कोयला लदा हाइवा से दुघर्टनाएं हो रही है। मंगलवार को भी अमड़ापाड़ा स्थित कोल माइंस से कोयला लेकर काफी रफ्तार में दुमका रेलवे स्टेशन के समीप बने कोयला डंपिंग यार्ड जा रहे हाइवा ने पीछे से दुमका की ही ओर जा रहे एक बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार की सुबह काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर मधुबन गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुवन के पास की है। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक उक्त मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
घटना की जानकारी इधर घटना की जानकारी मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.