कन्नौज, अप्रैल 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम रोड पर भावलपुर गांव के सामने कोयला लदा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर खोखों के ऊपर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबकर एक छात्रा और दुकानदार की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और क्लीनर समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। इस हादसे से पहले ट्रक ने दो बाइकों में भी टक्कर मार दी थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और फिर बेकाबू हुआ ट्रक पलट गया। घटना की सूचना पर डीएम-एसपी समेत सभी अधिकारी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब एक घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर उन्हे इलाज के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्रीय विधायक...