कोयला लदा ट्रक पेड़ से टकराया, चालक-उपचालक जख्मी
गिरडीह, मार्च 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह-बेंगाबाद एनएच पथ पर बारासोली मोड़ के पास रविवार देर रात अनियंत्रित हुए कोयला से भरे एक ट्रक ने पेड़ में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उप चालक मिथलेश चौधरी का पैर इंजन से दब गया। जबकि चालक बसंत चौधरी मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एएसआई सुनिल तिर्की सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग व जेसीबी मशीन के सहारे इंजन मे फंसे चालक के पैर को बाहर निकाला। जिससे चालक और उपचालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया जबकि दुर्घटनाग्रस्त द्रक को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। ट्रक के उपचालक और चालक दोनों नवडीहा ओपी के चोरगता गांव के रहनेवाले हैं। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.