कोयला लदा ट्रक पलटा, हताहत नहीं
गिरडीह, मई 17 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो पुल के पास कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है और कोयला जमीन में बिखर गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक ड्राइवर से कोयले के कागजात की मांग की गई। लेकिन किसी तरह लीगल पेपर नहीं दिखाया गया। सूत्रों के अनुसार धनबाद से प्रतिदिन दो सौ से अधिक ट्रक में कोयला लोड करके बिहार ले जाया जाता है। बीच में कई थाना पड़ता है। लेकिन पुलिस कोयला लोड ट्रक की जांच तक नहीं करती है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग प्रशासन द्वारा नो इंट्री लगाने से 30 किमी की जगह 75 किमी की परिक्रमा लगा रहे ट्रांसपोर्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.