लातेहार, जनवरी 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा-कुड़ू मार्ग पर सेन्हा मैदान के समीप कोयला लदा एक ट्रक पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रक शक्तिनगर (यूपी) से कोयला लेकर ओडिसा जा रहा था। सड़क की खराब हालत व तेज गति से वहां से गुजरते दूसरे वाहन से बचने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक राजन व उपचालक रवि को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.