मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- अहरौरा। क्षेत्र के बाराडीह के पास शनिवार की दोपहर सोनभद्र से कोयला लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कोयला पूरे सड़क पर फैल गया और आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कोयला लदे ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। तब जाकर आवागमन शुरु हुआ। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कोयला लदा ट्रक का टायर ब्रस्ट हो गया था। जिससे वह पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं है। मौके से चालक फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.