दुमका, जून 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड को ईस्टर्न रेलवे द्वारा यहां से स्थांतरित करने के निर्णय के बाद रसिकपुर वासियों में उत्साह का माहौल है। इस खुशी में सोमवार को आंदोलनकारियों ने रवि शंकर मंडल के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी किया। वहीं आने जाने वाले यात्रियों के बीच मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस संबंध में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि पांच वर्षों से वे सभी एकजुट होकर आंदोलन कर रहे थे। उन लोगों पर केस भी किया गया। लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि कोयला यार्ड से होने वाले प्रदुषण से यहां लोगों का जीना हराम हो गया था। लोग गंभीर बिमारियों की जद में आ गए थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन का इसका नतीजा यह निकला कि आम लोगों की समस्या से अवगत होते हुए ईस्टर्न रेलवे ने कोयला यार्...