बोकारो, अप्रैल 21 -- गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड में अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठों और बंगला भट्ठों का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। पचमो से लेकर हज़ारी तक तथा हुरलुंग से होसिर तक नदी किनारे बड़े पैमाने पर ईंट निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान न सिर्फ मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है, बल्कि इन भट्ठों में अवैध कोयले का भी खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भट्ठा संचालक सस्ते अवैध कोयले का उपयोग कर ईंट पकाने का काम कर रहे हैं, जिससे सरकार को दोहरा नुकसान हो रहा है। एक ओर खनन राजस्व की चोरी, तो दूसरी ओर कोयले की अवैध खपत। इससे प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जंगल के समीप चिमनी भट्ठों की स्थापना और नदी किनारे बंगला भट्ठों का संचालन पर्यावरणीय नियमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.