कोयला भवन में कर्मी की मौत पर शोकसभा
धनबाद, मई 24 -- धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय के प्रशासन विभाग में पदस्थापित कर्मी उदित कुमार गुप्ता के निधन पर शनिवार को प्रशासन विभाग की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उदित कुमार गुप्ता प्रशासन विभाग में कम्पोजीटर के पद पर कार्यरत थे। इलाज के दौरान कोलकाता स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। गुप्ता अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बीसीसीएल परिवार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- पीजी कार्यालय के निधन पर विश्वविद्यालय में शोक सभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.