कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में नवीन जिंदल को समन
नई दिल्ली, जून 3 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े मामले में उद्योगपति और लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, पूर्व कोयला सचिव पी.सी. पारेख समेत कई आरोपियों को समन जारी किया है। विशेष न्यायाधीश सुनेना शर्मा की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है। अदालत ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उसके प्रबंध निदेशक नवीन जिंदल, पीसी पारेख, राकेश कुमार जिंदल, राम किशोर, एस. के. अग्रवाल और जिंदल स्ट्रिप्स लिमिटेड (अब नालवा सन्स इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड) को 17 जुलाई को पेश होने के लिए तलब किया है। अदालत ने छत्तीसगढ़ स्थित गरे पालमा कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं के आरोपों पर सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। अदालत ने यह भी उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.