धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कोयला आधारित बिजली की खपत में वृद्धि हुई है। वहीं तेल और गैस आधारित बिजली में भारी कमी आई है। आंकड़े के अनुसार जून-2025 के मुकाबले जून-2026 में कोयला आधारित बिजली में 14.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं तेल और गैस आधारित बिजली में 29.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। वैसे एक्सपर्ट बताते हैं कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जून-2025 के मुकाबले जून-2026 में कोयला आधारित बिजली में 15,401 मिलियन यूनिट की वृद्धि है। जून-2025 में कोयला आधारित बिजली आपूर्ति 1,04,740 मिलियन यूनिट थी। वहीं जून-2026 में कोयला आधारित बिजली उत्पादन 1,20,141 मिलियन यूनिट हो गई है। इस तरह जून- 2025 में तेल-गैस ...