धनबाद, सितम्बर 22 -- तेतुलमारी पांडेडीह में रविवार रात अवैध कोयले की चोरी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे सीआईएसएफ टीम के अधिकारी व चालक के साथ कोयला तस्करों के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक के साथ मारपीट भी की गई है। हंगामा होने की खबर पर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने तेतुलमारी पुलिस के सहयोग से आरोपियों की तलाश में छानबीन करने लगे। छापेमारी में जब्त करीब 12 टन कोयला बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। घटना पर संबंधित अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से परहेज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...