कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन अवैध मुहाने ध्वस्त
धनबाद, अप्रैल 4 -- अलकडीहा। बस्ताकोला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को तिसरा पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। कुइयां पीओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बंगाली कोठी, कुइंया 5 और 7 नंबर सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भी प्रबंधन ने 40 टन अवैध कोयला जब्त किया था। पुलिस और सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.