कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
दुमका, मई 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका के घनी आबादी के बीच स्थित रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग अब तेज होने लगी है। आंदोलनकारियों ने सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से ज्ञापन सौंपकर यहां से अविलंब कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि अविलंब यहां से कोयला यार्ड को नहीं हटाया गया तो स्थानीय फूलो झानो चौक पर कोयला गाड़ी का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। आंदोलनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे रवि शंकर मंडल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रेलवे स्टेशन की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों की मूल समस्या और पीसीबी की मिली भगत और बीजीआर कंपनी की मनमानी का भी उल्लेख किया गया है। यह भी पढ़ें- रोजगार की मांग एवं प्रदूषण की समस्या का समाधान को लेकर ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.