धनबाद, अप्रैल 12 -- लोदना क्षेत्र के 6 नंबर साइडिंग में शुक्रवार की रात कोयला चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरी का विरोध करने पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मो. कुरैशी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान ने लोदना ओपी में संजय व अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कांस्टेबल के अनुसार, देर रात भारी संख्या में लोग अवैध रूप से साइडिंग में घुसकर कोयला उठा रहे थे। जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की, तो संगठित गिरोह के दर्जनों लोग वहां आ धमके और उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।बताते है कि क्षेत्र में कोयला चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.