धनबाद, मई 1 -- धनबाद। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध कोयला और बालू तस्करी को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महिला जिलाध्यक्ष डिंपल चौबे ने डीसी को आवेदन सौंपते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्राइवेट चेकपोस्ट खोलने की मांग की। डिंपल चौबे ने आरोप लगाया कि प्रशासन अवैध खनन और तस्करी को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सीआईएफ चेकपोस्ट और थाना चेकपोस्ट होने के बावजूद भी अवैध कोयले से लदी गाड़ियां बेखौफ सड़कों पर दौड़ रही हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अवैध खनन से झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से दोहन हो रहा है, जिससे राज्य आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। यह भी पढ़ें- सिर्फ कागज़ पर ही बंद नहीं रहे अवैध क्रशर व खनन पट्टा : उपायुक्त साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी नहीं मिल पा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.