धनबाद, सितम्बर 4 -- कोयला चोरी में बीसीसीएल के जीएम सहित तीन अधिकारियों से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। धनबाद जिला खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 16 जुलाई को की गई छापेमारी के बाद अवैध कोयला परिवहन पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। 16 जुलाई को खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने धर्माबांध ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन की साइडिंग पर विशेष जांच अभियान चलाया था। इस दौरान कोयला लदे दर्जनों वाहनों के कागजात खंगाले गए, जिनमें से 11 वाहनों के दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान इन वाहनों का कोयला परिवहन चालान अवैध मिले। इसके अलावा वाहनों से जुड़े अन्य आवश्यक कागजात भी पेश नहीं किया गया। प...