धनबाद, अगस्त 3 -- कोयला चोरी पर अंकुश लगने से ई-नीलामी के माध्यम से बीसीसीएल में कोयले की बिक्री बढ़ी है। बेहतर प्रीमियम प्राप्त हुआ है, जिससे कंपनी के राजस्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यह खुलासा रविवार को मुख्यालय कोयला भवन में आयोजित समन्वय बैठक में किया गया। बताया गया कि अतिरिक्त सीआईएसएफ बल की तैनाती किए जाने का सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के कारण स्थिति बेहतर हो रही है।

बैठक में निर्देश बैठक में सीएमडी ने निर्देश दिया कि सभी संविदा कार्यों (आउटसोर्सिंग) का संचालन निर्धारित वर्क शेड्यूल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में संचालित हायर्ड पैचों के कार्यों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनका संचालन भी निर्धारित वर्क शेड्यूल के अनुरूप हो। ब...