कोयला चुनने के दौरान धंधेबाजों के साथ हुई मारपीट, एक घायल
धनबाद, मई 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह छह नंबर स्थित एकेडब्ल्यूएमसी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना में शुक्रवार सुबह कोयला चुनने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दिलीप नामक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे, लेकिन वहां किसी के नहीं मिलने पर ग्रामीण तेतुलमारी थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कोयला काटने का काम किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोग केवल चूल्हा जलाने के लिए कोयला चुनने जाते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि स्थानीय लोगों को परेशान किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.