धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। 37,500 करोड़ की सतही कोयला गैसीकरण योजना के लिए पूर्व बीड सम्मेलन में उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी रही। अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, निजी कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और संभावित आवेदकों की भागीदारी रही, जो घरेलू कोयले के स्वच्छ और मूल्यवर्धित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रमुख पहल में भागीदारी को तैयार दिखे।

योजना का उद्देश्य मंत्रालय ने पात्रता मानदंड, मूल्यांकन पद्धति, वित्तीय प्रोत्साहन और आवेदन प्रक्रिया सहित योजना दिशा-निर्देश और प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) पर जानकारी दी। योजना का उद्देश्य सतही कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के विकास में तेजी लाना और सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, अमोनिया, मेथनॉल, डीआरआई, सिंथेटिक ई...