सोनभद्र, जनवरी 30 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में 31 जनवरी तक मनाये जा रहे कोयला गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत निरीक्षण दल द्वारा एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में सैंपल प्रिपरेशन यूनिट, प्रयोगशाला, सैंपल विश्लेषण प्रक्रिया तथा लोडिंग प्वाइंट्स, सीएचपी यूनिट, एएमएस, कोलयार्ड, साइडिंग एवं आरएलएस का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोयला गुणवत्ता से जुड़ी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए। खड़िया एवं दूधीचुआ परियोजना द्वारा गुणवत्ता जागरूकता सत्र' का आयोजन किया गया जिसमें सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया और सैंपल्स तैयार करना एवं कोयले की सही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की गयी। गुणवत्ता पर उत्कृष्ट संवाद' के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.