गोड्डा, अप्रैल 25 -- महगामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत के कोयला गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी अब गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। गांव के इमामबाड़ा के समीप मुख्य सड़क पर नाला नहीं होने के कारण वर्षों से जलजमाव बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बरसात में ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध फैलती है। स्वास्थ्य पर भी खतरा:जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.