कोयला गबन का आरोपी 39 साल बाद गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। धनबाद से कोयला मंगवाकर गबन करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को किदवईनगर पुलिस ने 39 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। कोयले का लाइसेंस लिए आरोपित माल असल जगह न देकर कहीं और मोटे दामों में बेच देता था। सरकारी राजस्व की हानि पर तत्कालीन एडीएम फाइनेंस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जमानत मिलने के बाद 1987 से फरार चल रहा था। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि एफ ब्लॉक निवासी विशंभर सिंह के पास कोयले का लाइसेंस था। विशंभर धनबाद से कोयला मंगवाने के बाद माल को डंप कर दूसरी जगह मोटे दामों में बेच रहा था। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार वर्ष-1987 में बेल मिलने के बाद आरोपित फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.