धनबाद, मार्च 15 -- बीसीसीएल की ओर से शनिवार को कोयलानगर, अन्नपूर्णा हॉल में आयोजित कंज्युमर मीट में कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से कोयला खरीद पर बीसीसीएल ने भारी डिस्काउंट की पेशकश की। बैठक में कंपनी से संबद्ध कोयला व्यवसायियों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों तथा उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता की तथा अपने सुझाव और विचार साझा किए। मौके पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) हितेश वर्मा सहित सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एरिया सेल्स ऑफिसर्स, क्षेत्रीय सेल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा मुख्यालय के मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.