धनबाद, फरवरी 25 -- राजस्थान के नेयवेली में एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला मूविंग बियॉन्ड एक्सट्रैक्शन: माइन क्लोज़र एंड रिपर्पज़िंग का मंगलवार को समापन हुआ। दो दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। कार्यशाला में खनन क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं तथा सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संबोधन में कोयला मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि वैज्ञानिक एवं नियोजित माइन क्लोज़र की रूपरेखा खनन के आरंभिक चरण से ही तैयार की जानी चाहिए, जिससे खदान बंदी केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न होकर स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं के लिए नई राह का निर्माण करे। कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने कार्यशाला को दूरदर्शी ...