आजमगढ़, मई 23 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में शुक्रवार की रात जहर खाकर वृद्ध दंपित के जान देने की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। वृद्ध श्यामलाल कोयला खदान में काम करते थे। वीआरएस लेकर वह घर आ गए थे। लंबे समय से नेवासा पर रहते थे। बेटों-बहुओं के विवाद के परेशान होकर 10 माह से बेटी के घर रहने लगे थे। यह भी पढ़ें- कोयला खदान में काम करते थे वृद्ध, नेवासा पर गोमाडीह में रहते थेघटना का विवरण देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अल्कोल्ही गांव निवासी 80 वर्षीय श्यामलाल राम अपने ससुर की भूमि पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में नेवासा पर रहते थे। उनके चार पुत्र जियालाल, महेंद्र, कैलाश, अवधेश और एक पुत्री राजकुमारी है। श्याम लाल ने वीआरएस लेकर बेटे महेंद्र को कोइलरी में अपने स्थान पर नैकारी दिलाई थी।...