धनबाद, जून 27 -- झारखंड के धनबाद में स्थित BCCL के पुटकी-बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से 'कोल नीर' प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है, जिसके निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां बन रहे बॉटलिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को कोयला मंत्री कोल नीर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कोयला मंत्री खुद यहां आएंगे या वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट के तहत कोयला खदानों से निकलने वाले माइन वाटर को अत्याधुनिक आरओ तकनीक से शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जाएगा। इसके बाद इसे 'कोल नीर' ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- धनबाद होकर ...