कोयला खदानों की 15वीं नीलामी शुक्रवार को शुरू होगी
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच कोयला उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के तहत वाणिज्यिक कोयला खदानों की 15वीं नीलामी शुक्रवार को शुरू करेगा। साथ ही हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की जाएगी। मुंबई में होने वाली यह परामर्श बैठक उद्योग जगत की कंपनियों, निवेशकों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी जहां नीलामी की प्रक्रियाओं, खनन सुधारों एवं वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक ढांचे में मौजूद अवसरों पर चर्चा की जाएगी। यह चरण 2020 में शुरू किए गए सरकार के कोयला क्षेत्र उदारीकरण अभियान में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। इसके पिछले 14 चरण में 100 से अधिक ब्लॉक की पेशकश की गई तथा महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित हुआ। यह भी पढ़ें- अमलोरी के बेड़े में 890 एचपी डोज़र शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.