कोयला क्षेत्र में पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, अब न्यूनतम 1 हजार रुपए मिलेगी फैमिली पेंशन
धनबाद, मई 23 -- भारत सरकार ने कोयला खान पेंशन (संशोधन) योजना-2026 को अधिसूचित किया है, जिससे पुरानी कोयला खान फैमिली पेंशन योजना 1971 के तहत आनेवाले हजारों फैमिली पेंशनभोगियों को राहत मिली है। अब उन्हें न्यूनतम पेंशन एक हजार प्रतिमाह मिलेगी। यह जानकारी कोयला खान भविष्य निधि संगठन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी रवि सिन्हा ने दी। मिली जानकारी के अनुसार, ये पेंशनभोगी पहले के न्यूनतम पेंशन संशोधन के लाभ से वंचित रह गए थे। ताजा अधिसूचना के साथ संशोधित पेंशन राशि अब एक हजार रुपए प्रतिमाह तय कर दी गई है, जो आठ मार्च-2024 से प्रभावी है। आकलन कर अगले माह से भुगतान किया जाएगा। लाभुकों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। लगभग 16 हजार फैमिली पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। सीएमपीएफओ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वह पेंशनभोगियों के कल्याण व समावेशी सामाजिक सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.