बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम से पूर्व आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा एवं अन्य अधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मानसिक और शारीरिक रूप से फीट स्वस्थ रहें पु...