रांची, नवम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपी अब्दुल रहमान को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। वह बीते 18 मार्च से न्यायिक हिरासत में है। घटना को अंजाम बीत 7 मार्च को दिनदहाड़े दिया था। मामले को लेकर बरियातू थाना में कांड संख्या 63/2025 के प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी अब्दुल रहमान और अविनाश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन मिश्रा और उसके चालक पर अवैध हथियार से फायरिंग की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जांच के दौरान हथियार और कारतूस आरोपी के पास से बरामद किया गया था। बचाव पक्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.