कोयला कारोबारी की पुत्री दीपा बनीं डॉक्टर, खुशी का माहौल
धनबाद, जुलाई 28 -- बनियाहीर तीन नंबर निवासी कोयला कारोबारी जय प्रकाश सिंह और रंजू सिन्हा की बड़ी बेटी दीपा कुमारी ने एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दीपा ने अप्रैल 2025 में बिहार के मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर अंकों के साथ परीक्षा पास की। सफेद कोट में घर लौटी दीपा को देख मां और रंजू सिन्हा बालिका विद्या मंदिर की उपप्राचार्या रंजू सिन्हा तथा पिता जय प्रकाश सिंह भावुक हो गए। दीपा ने प्रारंभिक शिक्षा झरिया के बालिका विद्या मंदिर से और 11वीं-12वीं की पढ़ाई धनसार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की। दीपा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। यह भी पढ़ें- जेईई-नीट 2026 में होली मदर्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.