रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोलफील्ड मजदूर यूनियन (एचएमएस) ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया है। यूनियन के केंद्रीय सचिव जगरनाथ साहू ने बुधवार को पत्र के माध्यम से जेबीसीसीआई स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी के सदस्यों से मांगों पर विचार करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों की तरह कर्मचारियों को भी पति-पत्नी दोनों को एचआरए सुविधा दी जाए। साथ ही कर्मचारियों के 150 दिनों के संचित सिक लीव के नकदीकरण की व्यवस्था रिटायरमेंट के बाद लागू करने की मांग की गई है। सीपीआरएमएसई योजना के तहत कर्मचारियों की चिकित्सा सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने तथा वार्षिक चिकित्सा राशि बढ़ाने की भी मांग उठाई गई है। इसके अलावा विभागीय परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों को 3 प्रतिशत इंक्रीम...