कोयला कर्मियों की संख्या 17 वर्षों में आधी हुई, बोनस हुआ 11 गुणा
धनबाद, अक्टूबर 9 -- कोयला कर्मियों को दुर्गापूजा पर मिलने वाला बोनस यानी पीएलआर का निर्धारण कोल इंडिया के मुनाफे के आधार पर तय होता रहा है। यही कारण है कि 2025 के मुकाबले 2026 में बोनस में आनुपातिक वृद्धि कम हुई। 2023-24 में कोल इंडिया का मुनाफा 37 हजार करोड़ से अधिक था। वहीं 2024-25 में मुनाफा 35 हजार करोड़ से अधिक हुआ था। इन दोनों वर्षों में बोनस में रिकॉर्ड वृद्धि हुई थी। 2025-26 में कोल इंडिया का मुनाफा 31 हजार करोड़ के आसपास होने के कारण पूर्व के दो वर्षों के मुकाबले बोनस में आनुपातिक वृद्धि कम हुई। वर्ष 2009 में कोयलाकर्मियों को 10 हजार बोनस मिला था। वर्ष 2026 तक यह बढ़ कर 1,10,250 रुपये हो गया। यानी 17 वर्षों में बोनस 11 गुणा बढ़ गया।
बोनस और कोल इंडिया के मुनाफे का संबंध बोनस को लेकर कई और महत्वपूर्ण फैक्ट हैं, जिसे बैठक में ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.