धनबाद, सितम्बर 23 -- चालू वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीने में कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में 3450 मैनपावर की कमी आई। चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 2,12,066 कोयला कर्मी थे। पांच महीने बाद एक सितंबर 2026 को कोयला कर्मियों की संख्या घटकर 2,08,616 रह गई है। खास बात यह है कि कोल कंपनियों के बोर्ड लेवल पर एक भी महिला अफसर नहीं है। यानी किसी भी अनुषंगी कंपनी में भी कोई महिला सीएमडी या निदेशक के पद पर कार्यरत नहीं है। सीवीओ के रूप में एकमात्र महिला ईसीएल में हैं। बता दें कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में वर्तमान में बोर्ड लेवल अफसरों की कुल संख्या 35 है। बोर्ड लेवल अफसर सबसे ताकतवार माने जाते हैं और नीति निर्धारण में इनकी अहम भूमिका होती है। बोर्ड और एफडी में इन्हें ही जगह मिलती है। कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में कुल महिला कर्मियों ...