धनबाद, जुलाई 8 -- नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य रूप से झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कोयला एवं खान मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित यह उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक झरिया मास्टर प्लान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया। बैठक में परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, क्षेत्र के समग्र विकास तथा बीसीसीएल की ओर से संचालित विकासात्मक एवं परिचालन गतिविध...