कोयला एक्सचेंज के लाइसेंस के लिए आवेदन किया
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड ने कोयला एक्सचेंज के नियामक 'कोयला नियंत्रक संगठन' के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आईईएक्स ने कहा कि इंडियन कोल एक्सचेंज कोयला कारोबार के लिए भौतिक डिलिवरी आधारित एक संगठित एवं प्रौद्योगिकी-आधारित मंच होगा। इस पर कोयला एक्सचेंज नियम, 2026 के तहत कारोबार किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि एक्सचेंज खरीदारों और विक्रेताओं को एक साझा मंच पर लाकर निर्धारित डिलिवरी केंद्रों पर कारोबार की सुविधा देगा। इससे कोयले के मूल्य निर्धारण और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.