धनबाद, जनवरी 22 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। कोयला की गुणवत्ता में लगातार आ रही गिरावट को लेकर उच्च प्रबंधन काफी गंभीर है। इसी आलोक में बुधवार को लोदना क्षेत्र के नौ नंबर साइडिंग में कोयले की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कोयला भवन के जीएम विक्रय व क्वालिटी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में माइंस में गुणवत्ता युक्त कोयला उत्पादन जरूरी हो गया है। कोयले की गुणवत्ता से ही कोयले की मांग बाजार में बढ़ती है। कंपनी का कोयला जितना बिकेगा उतना ही कर्मियों को तथा कंपनी को लाभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जीएम एके सिन्हा ने उच्च प्रबंधन को भरोसा दिया कि कोयले की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा रहा है। गुणवत्ता के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एजीएम गुणवत्ता एके झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.