धनबाद, नवम्बर 18 -- सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) का 80वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की आठ दशकों की वैज्ञानिक यात्रा, अनुसंधान उपलब्धियों और खनन-ऊर्जा क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया गया। साथ ही उद्योग-संस्थान सहयोग को मजबूत बनाने और भविष्य की अनुसंधान प्राथमिकताओं पर बल दिया गया। बैठक में खनन, कोयला एवं इस्पात क्षेत्रों की प्रमुख चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तृत विमर्श हुआ। इसमें आरएंडडी और नियामक आवश्यकताओं के बीच की खाई पाटना, एआई आधारित खनन डिजिटलीकरण, गहन एवं भूमिगत खनन, उत्तरदायी खनन, 2030 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन के लिए स्वदेशी कोयले की आवश्यकता, कोयला गैसीकरण, अपशिष्ट ऊष्मा का उपयोग, माइन ओवरबर्डन एवं बॉक्साइट का उपयोग तथा एमएसएमई को तकनीकी सहयोग जैसे विषय शामिल रहे...