कोयला अफसरों के पे-अपग्रेडेशन का मामला फंसा
धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला अफसरों के पे-अपग्रेडेशन को लेकर लोक उद्यम विभाग (डीपीई) ने आपत्ति जताई है। विभाग के आर्थिक सलाहकार ने कोयला मंत्रालय को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कोल इंडिया की अधिसूचित पे स्ट्रक्चर सार्वजनिक उद्यम विभाग की ओर से निर्धारित ग्रेड वार वेतन संरचना के अनुरूप नहीं हैं। इस संबंध में लोक उद्यम विभाग ने 14 अगस्त-2026 लिखे पत्र में कोयला मंत्रालय से सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। तीसरे वेतन पुनरीक्षण समिति की सिफारिशों के आधार पर लोक उद्यम विभाग ने तीन अगस्त-2017 को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निदेशक मंडल स्तर और उससे नीचे के अफसर व गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों के लिए संशोधित ग्रेड वार वेतनमान निर्धारित किया था। लोक उद्यम विभाग ने कहा कि कोल इंडिया ने दो फरवरी-2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.