कोयला अधिकारियों को साइबर सुरक्षा की दी गई शिक्षा
धनबाद, जून 27 -- धनबाद। बीसीसीएल में 16 से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को प्रोटेक्ट बिफोर यू कनेक्ट थीम पर साइबर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर सुरक्षा तथा ऑनलाइन माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था। मुख्यालय स्तर पर कल्याण भवन (एचआरडी बीसीसीएल) में आयोजित प्रशिक्षण में कोयला भवन मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के ईआरपी तथा सिस्टम विभाग के लगभग 30 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिस्टम विभाग, कोयला भवन के उप प्रबंधक राजीव कुमार तथा अविनाश कुमार नंदन ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (खनन/प्रभारी एमडीडी) सुमित कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.