धनबाद, मार्च 8 -- कोयला अधिकारियों के औद्योगिक महंगाई भत्ते (आईडीए) में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोल इंडिया के बोर्ड स्तर और उससे नीचे के स्तर के अधिकारियों के लिए संशोधित दर 53.4% औद्योगिक महंगाई भत्ता (आईडीए) का भुगतान 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। कोल इंडिया की ओर से इस संबंध में सभी अनुषंगी कंपनियों को पत्र जारी किया गया है। संयुक्त निदेशक, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, लोक उद्यम विभाग के निदे्रशानुसार बोर्ड स्तर और उससे नीचे के स्तर के अधिकारियों को देय औद्योगिक महंगाई भत्ता की दरें बताई गई हैं। 2017 के वेतनमान के अनुसार सार्वजनिक उद्यम विभागों के अधिकारियों को देय भत्ते की दरें संशोधित की गई हैं, जो 53.4% कर दी गई हैं। मालूम हो कि यह महंगाई भत्ता प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी, 14 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर से देय है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.